फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्नातक में पढ़ाई के साथ नौकरी की राह होगी आसान

Wed, 07 Jan 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाषा विश्वविद्यालय मैं समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के दौरान मौजूद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में स्नातक में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी की भी राह आसान होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप छात्रों की रोजगारपरक क्षमता व कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय और बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (नॉर्दर्न रीजन) कानपुर के बीच अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन


इस समझौते के बाद स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को डिग्री के साथ ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग व मानदेय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. सौबान सईद, प्रो. हैदर अली, प्रो. मसूद आलम, डॉ. नीरज शुक्ला, कुलसचिव, डॉ. महेश कुमार व डॉ. काजिम रिजवी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट.....

यह समझौता छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

प्रो. अजय तनेजा कुलपति भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें