फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व कांग्रेस का रास्ता एक, सपा दोनों से अलग : अखिलेश

Wed, 03 Mar 2021 09:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सिद्धांतत: भाजपा व कांग्रेस का रास्ता एक है। भाजपा, कांग्रेस की ही ज्यादा नकल कर रही है। सपा का रास्ता दोनों से अलग है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को बहुत निराश किया है। लोग अब सपा की तरफ  उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि समय में बहुत बदलाव आया है। बड़े दलों से उन्हें काफी अनुभव हुए हैं। सपा 2022 के विधानसभा चुनाव में अब अकेले मैदान में उतरेगी। सपा छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी। वह विकास, खुशहाली, रोजगार, न्याय और सम्मान को चुनावी मुद्दा बनाएगी। जनता जानती है कि सपा सरकार ने ईमानदारी से काम किया था। समाजवादी सरकार बनेगी तो किसान, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गों के हितों की पूर्ति होगी। महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार के 5 पांच साल पूरे होने को है। पांच बजट आ चुके हैं, भाजपा ने जो चुनावी संकल्प पत्र जारी किया था, उसमें किए गए वादे भी पूरे नहीं हुए है। चार साल में भाजपा सरकार ने सपा के कामों का नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


भाजपा के पास नहीं विकास का विजन नहीं
अखिलेश ने कहा, भाजपा के पास विकास का विजन ही नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सपा ने जो काम किए थे, भाजपा ने सिर्फ  उन योजनाओं के नाम बदलना सीखा है। विकास के क्षेत्र में प्रदेश पीछे चला गया हैं। भाजपा सरकार डेढ़ करोड़ नौकरी देने की बात करती है, लेकिन आंकड़े नहीं देती है। 

सदन में मर्यादित होनी चाहिए भाषा
संसद में भाषा मर्यादित व संयमित होनी चाहिए। लोकतंत्र में सत्तापक्ष के साथ विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन सत्ताधीशों को विपक्ष की परवाह नहीं है। सांसद आजम खां पर दर्जनों फर्जी केस लगा दिए गए हैं। सपा उनके साथ है। मुख्यमंत्री प्रदेश की कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे हैं और बंगाल में जाकर भाषण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें