हनुमान सेतु के पास झूलेलाल वाटिका में चल रहे मनौती के राजा गणेशोत्सव का नौवां दिन भक्ति व सांस्
लखनऊ। हनुमान सेतु के पास झूलेलाल वाटिका में चल रहे मनौती के राजा गणेशोत्सव का नौवां दिन भक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। बृहस्पतिवार को देवघर के प्रसिद्ध भजन गायक मनोज अजित की प्रस्तुतियों से पंडाल बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
कोलकाता के संजय शर्मा के निर्देशन में रानीसती दादी की महिमा पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। संजय शर्मा और उनकी टीम ने शिव–पार्वती पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। पूजन कार्यक्रम में भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश, संध्या, अंजू गुप्ता, रुक्मणी आदि श्रद्धालु शामिल हुए।
समिति के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि छह सितंबर को दोपहर एक बजे झूलेलाल वाटिका से शोभा यात्रा शुरू होगी। यात्रा कई चौराहों से होते हुए पुनः झूलेलाल वाटिका पहुंचेगी। फिर भू-विसर्जन किया जाएगा।
हनुमान सेतु के पास झूलेलाल वाटिका में चल रहे मनौती के राजा गणेशोत्सव का नौवां दिन भक्ति व सांस्
हनुमान सेतु के पास झूलेलाल वाटिका में चल रहे मनौती के राजा गणेशोत्सव का नौवां दिन भक्ति व सांस्