फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकरार रहेगी विकास कार्यों की रफ्तार : अनुज सिंह

विज्ञापन
एलडीए के नए वीसी अनुज सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की आवासीय योजनाएं पुरानी गति से चलेंगी। इसके साथ ही ग्रीन कॉरिडोर सहित अन्य निर्माण कार्य भी तेजी से पूरे कराए जाएंगे। किसी भी काम में कोई रुकावट नहीं आएगी। भ्रष्टाचार पर सख्ती रहेगी। जनता समस्याओं के समाधान के लिए ऑफिस समय में कभी भी मिल सकती है। एलडीए के नए वीसी अनुज सिंह ने सोमवार को पदभार संभालने के बाद ये बातें कहीं। उधर, पूर्व वीसी प्रथमेश कुमार ने सोमवार को डीएम सीतापुर का पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

अनुज सिंह वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। वह गोरखपुर विकास प्राधिकरण के वीसी, डीएम हापुड़, डीएम सीतापुर, डीएम मुरादाबाद एवं विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पदों पर सेवा दे चुके हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय लिया और विभागीय कार्यप्रणाली व प्रमुख परियोजनाओं के संबंध में जानकारी ली। कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने विभिन्न पटलों पर किए जाने वाले कार्यों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें