फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मृत युवक की पत्नी-बेटा बनकर 30 लाख रुपये और जेवर हड़पे

Tue, 17 Nov 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। शांतिनगर निवासी सुमन तिवारी ने दो लोगों पर भाई की माैत के बाद उसके 30 लाख रुपये और सोने के आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है। दोनों पर खुद को मृतक की पत्नी और बेटा बताकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सुमन के मुताबिक, उनके भाई सत्येंद्र की आठ नवंबर 2025 को मौत हो गई थी। वह उनकी एकमात्र वारिस हैं। भाई की मौत के बाद बैंक खातों की जांच में पता चला कि चिनहट के कमता निवासी वंदना उपाध्याय और अश्वनी ने खातों से 20 हजार और 400 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर किए। आरोपियों ने डीमैट खाते से 29.64 लाख रुपये, एसबीआई क्रेडिट कार्ड से करीब 41,900 रुपये और लॉकर से लाखों के आभूषण भी निकाल लिए।
सुमन का आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेज में वंदना को पत्नी और अश्वनी को बेटा दर्शाया, जबकि भाई ने शादी नहीं की थी। विरोध करने पर उन्हें हत्या की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि सुमन से उनके भाई से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। तफ्तीश के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें