फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्द हवाओं के असर से 3.3 डिग्री लुढ़का रात का पारा

विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम ठंडी हवा से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवाओं ने बृहस्पतिवार को ठंड में इजाफा किया। बीते चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1.9 और न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम में हवाओं ने असर दिखाया तो लोगों को स्वेटर-शाॅल, जैकेट आदि का सहारा लेना पड़ा।

माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार को नया अपडेट जारी किया। इसके अनुसार राजधानी समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर से हवा के रुख में बदलाव आया है। शुक्रवार से लखनऊ में अरब सागर की ओर से आने वाली नमीयुक्त दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इसके असर से अगले तीन दिन तक पारे में क्रमिक ताैर पर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में हवा की दिशा बदलने और नमीयुक्त हवाओं के असर से अब तापमान में बढ़त होगी। इन हवाओं के कमजोर पड़ते ही तापमान में फिर से गिरावट का दौर आएगा। बृहस्पतिवार राजधानी में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

बृहस्पतिवार शाम ठंडी हवा से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें