फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिन के साथ रात के तापमान में भी आई बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में दो दिन तक 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने से गिरे पारे ने ठंड का अहसास कराया। वहीं, शनिवार को दिन में हवा की गति सुस्त पड़ने से पारा बढ़ने से गर्मी भी बढ़ गई। सरकारी व निजी कार्यालयों में पंखे, एसी भी चलने लगे। अनुमान है कि 2-3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.4 तो न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री था। शनिवार को दिन का तापमान बढ़कर 29.1 व रात का पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 20 व 21 फरवरी को एक बार फिर पारा घटने का अनुमान है। हालांकि, 22 से फिर इसमें वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में हवाओं का रुख धीमा होने से तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें