फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सूबे में सबसे गर्म रही राजधानी की रात

विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर के वक्त तीखी धूप से परेशान लाेग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बृहस्पतिवार को राजधानी का मौसम बदला रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और रात में बादलों की सक्रियता बढ़ने से हल्की बूंदाबांदी हुई। विक्षोभ का असर रात के तापमान पर दिखा, जो 4.4 डिग्री उछलकर 16.8 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह राजधानी की रात प्रदेश की सबसे गर्म दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अब विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है। अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। इससे रात से सुबह तक ठंड में मामूली इजाफा महसूस हो सकता है। दिन के तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, हालांकि दोपहर की धूप तेज होने से हल्की गर्माहट बढ़ सकती है।बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सर्वाधिक न्यूनतम तापमान वाले जिले

लखनऊ 16.8 डिग्री सेल्सियस

कानपुर 16.6 डिग्री सेल्सियस

बाराबंकी 16.5 डिग्री सेल्सियस

हमीरपुर 16.2 डिग्री सेल्सियस

बृहस्पतिवार दोपहर के वक्त तीखी धूप से परेशान लाेग। - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार दोपहर के वक्त तीखी धूप से परेशान लाेग। - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार दोपहर के वक्त तीखी धूप से परेशान लाेग। - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार दोपहर के वक्त तीखी धूप से परेशान लाेग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें