फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में एचआरएफ के तीन नए काउंटर खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में बृहस्पतिवार को हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के तीन नए काउंटर खोले गए। इससे मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं मिल सकेंगी। कुलपति ने नई ओपीडी में एक और शताब्दी भवन में दो काउंटरों का शुभांरभ किया। संस्थान में अभी तक एचआरएफ के 22 काउंटर थे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि ओपीडी भवन के भूतल में काउंटर खोला गया है। यहां 80 प्रतिशत कम कीमत पर मरीजों को दवा दी जाएगी। एचआरएफ के चेयरमैन डॉ. कुमार शांतनु ने बताया कि शताब्दी भवन फेज-2 में दूसरी व पांचवीं मंजिल पर काउंटर खोले गए हैं। यहां दवाओं के साथ सर्जिकल सामान भी सस्ती दर पर मिलेगा। एचआरएफ के सभी काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा है। हर केंद्र सीसीटीवी निगरानी में है। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि एचआरएफ काउंटर रोजाना करीब 12 घंटे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें