फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकधन का सजग संरक्षक है निधि लेखा विभाग: सुरेश कुमार खन्ना

विज्ञापन
निधि लेखा विभाग के साै वर्ष पूरे होने पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में निधि लेखा विभाग के साै वर्ष पूरे होने पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विभाग को लोकधन का सजग संरक्षक बताते हुए डिजिटल तकनीकों से ऑडिट को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विभाग की स्मारिका, आधिकारिक वेबसाइट और विशेष डाक आवरण का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


इस माैके पर मुनाल संस्था के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संयोजन व निर्देशन मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने किया। विभाग के अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। विभा नौटियाल के निर्देशन में कृष्ण लीला और अवधी लोक नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। लोक गायिका ऋचा जोशी ने सरस्वती वंदना व अन्य गीतों से समां बांधा। दमयंती नेगी व साथियों ने गढ़वाली ‘झूमेलो’ नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन खलील खान और डॉ. मानसी बिष्ट ने किया।

निधि लेखा विभाग के साै वर्ष पूरे होने पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

निधि लेखा विभाग के साै वर्ष पूरे होने पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें