फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज सीएचसी में नया पंजीकरण शुरू होने वाले हुआ ध्वस्त

विज्ञापन
अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लाखों की लागत से बने नए पंजीकरण काउंटर का शुभारंभ तो हो गया, लेकिन आज तक यहां काम शुरू नहीं हो सका है, जिससे सरकारी धन और संसाधनों की भारी बर्बादी हुई है।
विज्ञापन


पिछले साल अगस्त में हुई मानसूनी बारिश का पानी टिनशेड वाले नए काउंटर में घुस गया था। समय रहते वहां से प्लाई का फर्नीचर नहीं हटाया गया, जिसके कारण वह पूरी तरह सड़कर खराब हो गया है। हैरानी की बात यह है कि महीनों बाद भी खराब फर्नीचर काउंटर के अंदर ही पड़ा है।

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सीएचसी प्रभारी से इस लापरवाही पर जवाब-तलब किया जाएगा और सरकारी संपत्ति के नुकसान के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मरीजों को झेलनी पड़ रही मुसीबत

वर्तमान में पुराने काउंटर पर जगह कम होने के कारण प्रतिदिन आने वाली 150-200 महिला मरीजों और बच्चों को परचा बनवाने के लिए भारी भीड़ और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता है।

इमरजेंसी शिफ्टिंग में देरी

अस्पताल में नई इमरजेंसी भूतल पर तैयार खड़ी है, लेकिन संचालन अब भी पहली मंजिल पर हो रहा है। इसके कारण गर्भवती महिलाओं को रैंप के सहारे ऊपर जाना पड़ता है, जो जोखिम भरा और कष्टकारी है। नई इमरजेंसी का उपयोग फिलहाल केवल सैंपल कलेक्शन के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें