फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महानिदेशक ट्रॉफी संयुक्त रूप से एलडीए व डॉ. पूर्णिमा को

विज्ञापन
दो दिवसीय बोगनवेलिया उत्सव का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) में आयोजित दो दिवसीय बोगनवेलिया उत्सव का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार ''महानिदेशक ट्रॉफी'' गोमती नगर की डॉ. पूर्णिमा सिंह और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को संयुक्त रूप से दी गई।
विज्ञापन

कुर्सी रोड की रहने वाली व बेहद कम उम्र की सावनी यादव ने तीन प्रथम पुरस्कार जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और डॉ. पूर्णिमा सिंह को दो-दो प्रथम पुरस्कार मिले। व्यक्तिगत श्रेणी में निदेशक ट्रॉफी डॉ. पूर्णिमा सिंह को और संस्था श्रेणी में निदेशक ट्रॉफी एलडीए को दी गई।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बोगनवेलिया गर्मी के मौसम में आंखों को सुकून देने वाला आकर्षक पुष्पीय पौधा है। हमें प्रकृति के सौंदर्य और उपहारों को अपने जीवन से जोड़ना चाहिए। पेड़-पौधे केवल वातावरण को सुंदर नहीं बनाते, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। ऐसे आयोजन किसानों और बागवानी प्रेमियों को नई किस्मों, शोध और आधुनिक तकनीकों की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन

एनबीआरआई के निदेशक डॉ. एके. शासनी ने बताया कि संस्थान कई वर्षों से बोगनवेलिया पर शोध कर रहा है और देश में इसके प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीमैप के पूर्व निदेशक डॉ. पीके. त्रिवेदी, आईआईटीआर के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में डॉ. केजे. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुल 51 पुरस्कार दिए गए

एनबीआरआई में 14 व 15 मार्च को आयोजित दो दिवसीय बोगनवेलिया उत्सव में कुल 51 पुरस्कार दिए गए, जिनमें 20 प्रथम, 17 द्वितीय और 14 तृतीय पुरस्कार शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में शहर के सरकारी विभागों, नर्सरियों, संस्थानों और बागवानी प्रेमियों ने हिस्सा लिया। व्यक्तिगत श्रेणी की निदेशक ट्रॉफी डॉ. पूर्णिमा सिंह और संस्था श्रेणी की निदेशक ट्रॉफी लखनऊ विकास प्राधिकरण को मिली।

Next
AU ऐप में पढ़ें