फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार दिन होगी टंकियों की सफाई, 30 काॅलोनियों में होगा जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलकल विभाग जोन तीन के इलाकों में पानी टंकियाें की सफाई का काम शनिवार से शुरू करेगा। यह काम चार दिन होगा जिससे करीब 30 कॉलोनियों की जल आपूर्ति पर असर पड़ेगा। सफाई का काम सुबह की आपूर्ति के बाद किया जाएगा ताकि पेयजल किल्लत की समस्या ज्यादा न हो।
विज्ञापन


जलकल विभाग के अवर अभियंता आशुतोष कुमार प्रसाद ने बताया कि चार पानी की टंकियाें की सफाई का काम किया जाना है। जिस इलाके की पानी टंकी की सफाई होगी, उस दिन उस इलाके में दोपहर बाद पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सिर्फ सुबह ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि सभी लोग सुबह की आपूर्ति के समय घरों में पानी जमा कर लें। सुबह में आपूर्ति 7 से 8 बजे तक की जाती है। यदि किसी इलाके में पेयजल की समस्या ज्यादा हो तो मोबाइल नंबर 8173004084 पर संपर्क किया जा सकता है।


दिन और इलाके जहां प्रभावित रहेगी आपूर्ति
08 नंवबर :
फैजुल्लागंज में पानी टंकी की सफाई होगी। केशव नगर, नया गांव, फैजुल्लागंज गांव में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

09 नवंबर : भरत नगर में पानी टंकी की सफाई होगी। प्रीति नगर, रामलीला मैदान, नौबस्ता, इंदलगंज, नायक नगर, गायत्री नगर, श्रीनगर व अन्ना मार्केट में आपूर्ति पर असर रहेगा।
विज्ञापन


11 नवंबर :
त्रिवेणी नगर में पानी टंकी की सफाई होगी। शिवपुरम, तुलसीपुरम, आलोक नगर, योगी नगर, विज्ञान विहार, चाणक्यपुरी, एकतापुरम, तपस्वी नगर, आदर्शपुरम व मौसमबाग में आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन

13 नवंबर :
शिव नगर खदरा की टंकी साफ की जाएगी। अलीनगर, आजाद नगर, शिवलोक, शिवनगर और बड़ी पकरिया में पानी की किल्लत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें