फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के आस्था एक्सप्रेस गाड़ियां घरों से उठाएंगी पूजन सामग्री-मूर्तियां

विज्ञापन
गाड़ी का हरी झंडी ​दिखाते प्रभारी मंत्री और महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। मूर्तियों और पूजन सामग्री को अब आप इधर न उधर न डालें। इसे उठवाने के लिए नगर निगम को फोन करें। उनकी गाड़ी आकर पूजन सामग्री ले जाएगी। इसके लिए नगर निगम आस्था एक्स्रप्रेस नाम से गाड़ियां चलाएगा। इसके अलावा कूड़ा कलेक्शन के लिए जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को शक्ति वन में पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान 51 इलेक्टि्क गाड़ियों को हरी झंडी भी दिखाई।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि आस्था एक्सप्रेस गाड़ियां नवरात्र के बाद घरों से पूजन सामग्री और विसर्जन के लिए प्रयोग की जाने वाली छोटी मूर्तियां इकट्ठा करेंगी। इसके लिए आठ जोनों में 10 गाड़ियां लगाई जाएंगी, जिनका संचालन निजी कंपनी लाॅयन इनवायरो और लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीम करेगी। शहरवासी पूजन सामग्री उठवाने के लिए फोन नंबर से संपर्क कर सकेंगे। उसके लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शक्ति वन में 250 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

पूजन साम्रगी-मूर्ति उठवाने के लिए यहां करें फोन
- नगर निगम का टोल फ्री नंबर : 1533
- नगर निगम कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर : 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914

- लॉयन इनवायरो हेल्पलाइन (जोन 2, 5, 8) : 1800-2026-172

- लखनऊ स्वच्छता अभियान (जोन 1, 3, 4, 6, 7): 1800-123-4999, 1800-2026-172
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें