फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदमाशों ने किशाेर को सरिये से पीटा, लूटी बाइक

Fri, 18 Apr 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बदमाशों ने किशाेर को सरिये से पीटा, लूटी बाइक
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार निवासी 17 वर्षीय जयदेव सिंह को बदमाशों ने सरिये से पीटा और उनकी बाइक लूटकर भाग निकले। जानकीपुरम पुलिस ने चार नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जयदेव के मुताबिक 13 मार्च को रात 8:30 बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में तरुन यादव व अनमोल सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें रोक लिया।

घबराकर जयदेव अटल चौराहे स्थित मामा के घर की ओर भागने लगे। दोनों ने उनका पीछा किया और मामा के घर के पास फिर रोक लिया। ऐसे में वह दोबारा सरस्वतीपुरम स्थित अपने दूसरे मामा के घर जाने लगे।

वहां पहले से मौजूद अनमोल के पिता, उसका भाई शिवम व दस अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें सरिये से पीटा और उनकी बाइक लूटकर भाग निकले। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें