फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: साथ में रिक्शे पर सवार हुआ बदमाश और फिर झपट्टा मारकर कैंसर मरीज का मोबाइल लेकर भाग गया, गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 09:40 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में इलाज के लिए आए एक कैंसर मरीज का मोबाइल एक बदमाश लेकर फरार हो गया। वो युवक के साथ ही रिक्शे पर बैठा और मौका मिलते ही मोबाइल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर इलाके में बुधवार दोपहर ई रिक्शा सवार कैंसर रोगी सिद्धार्थनगर के इटवा निवासी इश्तियाक का मोबाइल लूटकर बदमाश भाग निकला। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसे शाम को दबोच लिया। इश्तियाक के मुताबिक, निराला नगर स्थित ग्लोब हॉस्पिटल से उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को वह बेटे फरीदुद्दीन के साथ सिद्धार्थनगर से दवा लेने लखनऊ आए थे।

विज्ञापन


वे पॉलीटेक्निक चौराहे से ई रिक्शा पर सवार होकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक भी ई रिक्शा पर सवार हो गया।

करीब 100 मीटर चलने के बाद युवक झपट्टा मारकर इश्तियाक का मोबाइल लूटकर भाग निकला। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और इश्तियाक के बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपी हसनगंज के डालीगंज निवासी नीरज उर्फ देवा को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें