फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:बढ़ती जा रहीं साइबर ठगी की घटनाएं, शेयर ट्रेडिंग और किराये पर घर देने का झांसा देकर तीन लोगों से 21 लाख ठगे

Fri, 04 Jul 2025 09:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कभी शेयर ट्रेडिंग तो कभी मदद करने के नाम पर लोग रोज ठगों के जाल में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाजों ने तीन लोगों को शेयर ट्रेडिंग, किराये पर मकान लेने और मदद का झांसा देकर 20.93 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। चौक के बाग टोला निवासी व्यापारी सुमित टंडन के मुताबिक, एक माह पहले व्हाट्सएप पर आयरन एफएक्स इंटरनेशनल ग्रुप पर ट्रेडिंग का मैसेज आया था।

विज्ञापन


निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 10.50 लाख रुपये ठग लिए गए। उधर, अलीगंज सेक्टर-जे निवासी 92 वर्षीय जगदीश चंद्र कुकरेती ने मैजिक ब्रिक्स पर अपना मकान किराये पर देने के लिए विज्ञापन अपलोड किया था। 28 मई को एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर खुद को एनएसजी कमांडो आशीष कुमार पहाड़ी बताया और मकान किराये पर लेने की बात कही। किराया एडवांस में देने की बात कह खाते की जानकारी ली और 5.38 लाख रुपये निकाल लिए।

इसी तरह गोमतीनगर विस्तार के शालीमार विस्टा निवासी 70 वर्षीय कृष्णकांत त्रिवेदी से ठग ने 30 जून को पीएनबी बैंक का कस्टमर केयर कर्मी बनकर खाते की जानकारी ली और 5.05 लाख रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक, सभी मामलों की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें