लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में अंडरग्राउंड बिजली के तार बिछाने के बाद उखड़ी सड़कों को तुरंत बनवाने की मांग तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर रविवार को इंदिरानगर आवासीय महासमिति ने देवी शरण की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक के बाद नगर आयुक्त को पत्र भेजकर मांग की गई कि जिन कॉलोनियों में केबल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां सड़कों का निर्माण तत्काल कराया जाए। महासमिति ने नगर निगम, एलडीए, आवास विकास, जल निगम और विद्युत विभाग के बीच बेहतर तालमेल की भी जरूरत बताई। बैठक में महासचिव सुशील कुमार बच्चा, पवन कुमार जैन, सुभाष शर्मा, सविता शुक्ला, पूर्व पार्षद राम मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।