फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

Thu, 29 May 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग इलाके में 22 मई को रोडवेज बस परिचालक चमन कुमार से बैग लूट के आरोपी ऐशबाग निवासी गौरव की बुधवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगी। उसका साथी शुभम भाग निकला।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात आलमबाग पुलिस ने एसीपी कैंट दफ्तर के पास बाइक सवार दो बदमाशों को घेरा। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गौरव के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। तमंचा, लूटे गए करीब 2700 रुपये और कुछ सामान मिला है। मामले में पुलिस बीते सोमवार को लुटेरे नाका निवासी पीयूष वर्मा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें