बेटे के जन्मदिन पर मां ने लगाया फंदा
लखनऊ। मड़ियांव के मधुबन विहार कॉलोनी निवासी आकांक्षा मिश्रा उर्फ पिंकी (35) ने मंगलवार को बेटे के जन्मदिन पर फंदा लगा लिया। मृतका के पिता सीतापुर बिस्वा निवासी नीरज का कहना है कि बेटी अवसाद में थी। पिंकी के पति कृतार्थ मिश्रा मेडिकल कंपनी में काम करते हैं। नीरज के अनुसार मंगलवार को नाती सार्थक का जन्मदिन था। बेटी पिंकी तैयारी कर रही थी। शाम को उसकी तबीयत खराब हो गई। सार्थक जब मां के कमरे में पहुंचा तो दुपट्टे के सहारे लटका देखा।