फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में गूंजा जनजातीय संस्कृति और गौरव का संदेश

विज्ञापन
बीबीएयू में गूंजा जनजातीय संस्कृति और गौरव का संदेश।
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपरा, इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने भगवान बिरसा मुंडा के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष को याद किया। मुख्य वक्ता मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौर ने कहा कि जनजातीय समुदायों की शिक्षा सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. राम शंकर उरांव ने बिरसा मुंडा के उलगुलान आंदोलन और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विश्वविद्यालय परिसर में जनजातीय शोध मंच स्थापित करने की पहल की बात कही। कार्यक्रम के समापन पर परिसर में सखुआ के पौधे रोपे गए।

बीबीएयू में गूंजा जनजातीय संस्कृति और गौरव का संदेश।

बीबीएयू में गूंजा जनजातीय संस्कृति और गौरव का संदेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें