लखनऊ। राजधानी में सोमवार को दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को फाल्गुन की पूर्णिमा पर दिन भर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली रूखी पछुआ हवाएं चलीं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को पछुआ हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक जा सकती हैं। इन हवाओं के थमते ही तापमान में तेजी से बढ़त देखने को मिलेगी। गर्मी और तीखी महसूस होगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अब दिन और रात, दोनों के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
धूप से बचते दुकानदार।
धूप से बचते दुकानदार।
धूप से बचते दुकानदार।
धूप से बचते दुकानदार।
धूप से बचते दुकानदार।
धूप से बचते दुकानदार।