लखनऊ चिड़ियाघर में मादा भेड़िया की मौत।
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ चिड़ियाघर में लंबे समय से बीमार चल रही मादा भेड़िया की सोमवार को मौत हो गई। चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल के अनुसार, मादा भेड़िया वन्य जीव विनियम के अंतर्गत वर्ष 2014 में जयपुर से लखनऊ चिड़ियाघर लाई गई थी। वह कई दिनों से बीमार थी। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन भी किया था, लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।