फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन चढ़ेगा पारा, चार से फिर बदलेगा माैसम

विज्ञापन
मौसम।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मई की शुरुआत सुहाने माैसम से हुई है। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली, लेकिन तपिश नदारद रही। सुबह शाम की हवा में ठंडक सी घुली रही। माैसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन धूप खिलने से पारा चढ़ेगा और इस दाैरान अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके प्रभाव से पारे में फिर गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें