लखनऊ। महापौर की सख्ती और निरीक्षण के बाद भी सफाई में उतना सुधार नहीं हो रहा है, जितना होना चाहिए। शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ इंदिरानगर से लगे हरिहर नगर इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी मिली और कई जगह कूड़ा उठान हुआ था। वहीं, आलमबाग के बाराबिरवा और चारबाग में मेट्रो स्टेशन के नीचे कूड़ा सड़ता दिखा।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि लखनऊ स्वच्छता अभियान के कर्मचारियों को समय से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए। मौके पर ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बुलवाकर तत्काल सफाई कराई गई। नागरिकों से फीडबैक भी लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त शिफ्ट लगाकर भी कूड़ा उठान समय से कराया जाए।