लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का केंद्रीय प्लेसमेंट सेल छात्रों के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिये एआई सीखने का अच्छा मौका लेकर आया है। इकीगाई स्कूल ऑफ एआई के सहयोग से आयोजित यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 45 दिनों का होगा। इसमें सिर्फ 15 सीटें हैं और चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। इस ऑफलाइन इंटर्नशिप के लिए स्नातक चौथे सेमेस्टर और स्नातकोत्तर दूसरे सेमेस्टर के छात्र आवेदन कर सकते हैं। दिए गए लिंक - https://forms.gle/poHrQmaPQV8qPgkU7 के जरिये आवेदन की आखिरी तारीख 13 अप्रैल है। केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीय बताया कि इंटर्नशिप में छात्रों को एआई की बुनियादी बातें, डेटा से फैसले लेना, बिजनेस में एआई का उपयोग और योजना बनाना सिखाया जाएगा। साथ ही एक प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिलेगा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मानदेय और सर्टिफिकेट मिलेगा।