फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध ढाबे की सीलिंग का मामला गरमाया, एलडीए पर उठे सवाल

विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान किसानों के बीच पहुंचे अखिलेश।
विज्ञापन
लखनऊ। मोहन रोड पर ढाबा सील करने के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन ने रविवार को तब राजनीतिक रंग ले लिया, जब इसी रास्ते से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को किसानों ने रोक लिया। किसानों की फरियाद सुनने के बाद अखिलेश धरनास्थल पर पहुंचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सरकार पर सीधा हमला बोला।
विज्ञापन

शनिवार शाम एलडीए टीम ने आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर स्थित शुभी ढाबा व रेस्टोरेंट को अवैध निर्माण बताते हुए सील कर दिया था। कार्रवाई से आक्रोशित ढाबा मालिक अभिषेक रेशू यादव ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया गया कि एलडीए ने बिना नोटिस और पूर्व सूचना दिए ही तानाशाही ढंग से कार्रवाई की।
रविवार को दोपहर करीब दो बजे जब अखिलेश यादव का काफिला आगरा एक्सप्रेसवे से उतरा तो किसानों ने उन्हें रोक लिया। पूर्व मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे और कहा कि योगी सरकार रोजगार छीन रही है। बेरोजगारों को और बेरोजगार बना रही है। एलडीए अधिकारियों पर जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

धरनास्थल से किसानों ने शारदा नहर पुलिया तक मार्च निकाला और ढाबे की सीलिंग तत्काल हटाने की मांग की। किसान नेता राजाराम लोधी ने आरोप लगाया कि एलडीए अधिकारी चुनिंदा जगहों पर ही कार्रवाई करते हैं। जहां फायदा होता है, वहां आंखें मूंद लेते हैं, बाकी जगह बिना नोटिस सीलिंग कर दी जाती है।
विज्ञापन


Iअवैध ढाबे को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ने सील किया। आसपास के जो और अवैध निर्माण हैं, उनको भी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सील किया जाएगा।I
I- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI

प्रदर्शन के दौरान किसानों के बीच पहुंचे अखिलेश।

प्रदर्शन के दौरान किसानों के बीच पहुंचे अखिलेश।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें