हादसे के बाद खड़े बस में सवार नेपाली यात्री।
बख्शी का तालाब। नेपाल के तीर्थ यात्रियों की बस इटौंजा टोल के पास रविवार की शाम डंपर से टकरा गई। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसमें 45 महिला-पुरुष और बच्चे इटौंजा में फंस गए। तीर्थ यात्रियों की समस्या सुनकर इटौंजा नगर पंचायत के चेयरमैन अवधेश कमल अवस्थी ने मदद का हाथ बढ़ाया। इन 45 यात्रियों के लिए रेस्टोरेंट पर ठहरने और भोजन की व्यवस्था करवाई।
नेपाल के सिरहा, सप्तारी जनपद के कई गांवों से लगभग 45 तीर्थयात्री 15 धार्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा के लिए 20 अगस्त को निकले थे। वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों को भूस्खलन की वजह से जम्मू से लौटना पड़ा। इसके बाद बस रविवार को अयोध्या जा रही थी। वहां श्रद्धालुओं को राम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन करने थे। सीतापुर हाईवे पर इटौंजा टोल के पास 45 नेपाली तीर्थयात्रियों की बस मौरंग के डंपर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रा में पैसे खत्म हो चुके थे। न रहने का ठिकाना न भोजन का इंतजाम था।
हादसे के बाद खड़े बस में सवार नेपाली यात्री।
हादसे के बाद खड़े बस में सवार नेपाली यात्री।