फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लड़के और लड़की पक्ष में मारपीट, लौटी बरात

Sun, 17 Nov 2024 07:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। शादी समारोह में लड़के और लड़की पक्ष में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। नाराज लड़की पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से रोक लिया। ऐसे में बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई।
विज्ञापन

गांव में बरात शनिवार रात आई थी। दूल्हा पक्ष से एक युवक शराब के नशे में धुत था। इस बात को लेकर रात करीब एक बजे जयमाल के बाद लड़का और लड़की पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। महिलाएं भी मारपीट करने लगीं। गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे की कार के शीशे तोड़ डाले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराके मामला शांत कराया, पर लड़की पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया। लड़के पक्ष के काफी समझाने पर भी लड़की पक्ष नहीं माना। ऐसे में बराती बिना दुल्हन के ही लौट गए। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। लड़की पक्ष दुल्हन को विदा करने पर राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें