फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन जुलाई से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू होगा आम महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार व कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आम महोत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन से पांच जुलाई तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में होने वाले महोत्सव की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। ताकि किसानों, बागवानों, निर्यातकों व उद्यमियों को बेहतर मंच उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि महोत्सव में स्टाॅल प्रगतिशील बागवानी क्षेत्र में हो रहे नवोन्मुखी विषय के अंतर्गत लगाए जाएं। ताकि आम उत्पादन से जुड़ी नई तकनीकों, शोध और नवाचारों की जानकारी किसानों को मिल सके। महोत्सव में आम की सैकड़ों विशिष्ट व दुर्लभ प्रजातियों के प्रदर्शन के साथ दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, रटौल, लखनऊ सफेदा सहित प्रसिद्ध व रंगीन किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों और निर्यातकों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में निदेशक भानु प्रकाश राम, वित्त नियंत्रक संजय कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक सर्वेश कुमार व राजीव सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें