फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी आज भी भामाशाह : संजय गुप्ता

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सोमवार को अयोध्या मार्ग स्थित कार्यालय पर दानवीर भामाशाह जयं
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सोमवार को अयोध्या मार्ग स्थित कार्यालय पर दानवीर भामाशाह जयंती मनाई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संगोष्ठी में कहा कि व्यापारी आज भी भामाशाह की भूमिका में हैं। उन्होंने राजनीतिज्ञों से महाराणा प्रताप बनने का आह्वान किया। गुप्ता ने बताया कि व्यापारी समाज हमेशा समाज कल्याण के लिए काम करता आया है। भामाशाह ने देश और समाज के लिए अपनी समस्त पूंजी दान कर दी थी। व्यापारियों ने धर्मशालाएं, मंदिर, विद्यालय जैसे कई संस्थान बनवाए हैं। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी और नगर महामंत्री राजीव शुक्ला शामिल थे। उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता और उपाध्यक्ष संजीव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें