फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के बेहटा गांव में जमीन के खरीद-फरोख्त के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर अंकित लोधी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गोलू ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस पांच हजार के इनामी गोलू को लंबे समय से तलाश रही थी। आरोपी के साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी आरोपी के एक साथी अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अभिषेक पर पांच हजार का इनाम घोषित था। गोलू ने 19 फरवरी की रात में अपने साथियों अभिषेक, सरवन, अंशू, रंजीत और सुमित के साथ मिलकर अंकित की हत्या की थी। गोलू और अंकित साझेदारी में जमीन खरीदकर उसकी बिक्री करते थे। बाद में दोनों में विवाद हो गया था। गोलू ने ही अंकित को दो गोलियां मारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें