लखनऊ। काकोरी के मोहद्दीनपुर गांव में एक हजार रुपये के विवाद में शनिवार सुबह अनिल गौतम को गोली मारने के मुख्य आरोपी और उसके साथी ने सोमवार को एससीएसटी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस इस मामले में आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर चुकी है।
सरेंडर करने वालों में मुख्य आरोपी सचिन राजपूत और गुड्डू ने अनिल के घर पर हमला कर दिया था। दोनों आरोपियों ने बंदूक से अनिल को गोली मार दी थी। हमले में घायल अनिल को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में काकोरी पुलिस ने आरोपी के साथी अंकित को पकड़ कर जेल भेज दिया था। इस बीच सोमवार को दोनों आरोपियों ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।