फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
बारोपी दीपांशु।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विकासखंड-4 में किराये पर रहने वाली निशा देवी (35) की हत्या उसके प्रेमी मड़ियांव के मुबाकरपुर निवासी दीपांशु सिंह ने की थी। पुलिस का दावा है कि निशा उस पर पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर 19 मई को हुए झगड़े में दीपांशु ने निशा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि निशा की हत्या के मामले में ससुर विनयखंड के रामदास की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी दीपांशु की फुटेज मिली। वह 19 की शाम मकान से अकेले निकलते दिखा। मकान मालिक सुमित वैश्य से पुलिस को उसका आधार कार्ड मिला। मूल रूप से हरदोई के संडीला अतरौली जनी गांव के दीपांशु पर पुलिस को शुरू से ही शक था।

पुलिस की कई टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया। सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को गोमतीनगर पुलिस ने उसे मड़ियांव इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने प्रेमिका निशा की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली ली। आरोपी ने बताया कि 19 मई की शाम दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसने निशा की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें