फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के संयुक्त सचिव का मोबाइल फोन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार सुबह टहलने निकले एलडीए के संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह का मोबाइल फोन लूट लिया। संयुक्त सचिव के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह घर से टहलने निकले थे। वह फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका फोन छीन लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते युवक तेजी से भाग निकले। पीसीएस अधिकारी के साथ लूट की घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भी पहुंची और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घात लगाए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें