फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिकार करने के बाद भी नहीं मिल रही तेंदुए की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रहमानखेड़ा में तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को चौथे दिन मंगलवार को भी उसकी लोकेशन नहीं मिली। ताजे पगचिह्न भी नहीं मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि तेंदुआ शिकार के बाद किसी दूसरी तरफ निकल गया है।
विज्ञापन

तेंदुआ ने रहमानखेड़ा के सहिलामऊ गांव के पीछे जंगल में बछिया का शिकार किया था। वन विभाग ने जांच के बाद तेंदुआ होने की पुष्टि की थी। उसकी गतिविधि को कैद करने के लिए कैमरे भी लगाए हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

वन विभाग के कर्मचारी अब तेंदुए के दूसरे क्षेत्र में चले जाने के कयास लगा रहे हैं। डीएफओ शीतांशु पांडे ने बताया कि ट्रैप कैमरे में फुटेज मिलने के बाद ही तेंदुआ की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। वन विभाग की टीम ने मीठेनगर की ओर भी कॉम्बिंग की, लेकिन ताजा पगचिह्न नहीं मिले। इसके अलावा नए शिकार की भी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें