एसएसबी इंटर कॉलेज से टीजीटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी ।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) परीक्षा की अंग्रेजी विषय परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा कठिन साबित हुई। दोनों पालियों में प्रश्नपत्र लंबा, विश्लेषणात्मक और समय लेने वाला रहा, जिससे दो घंटे में 120 प्रश्नों का जवाब देने के लिए अभ्यर्थियों को औसतन एक मिनट में एक सवाल हल करना पड़ा। परीक्षा में दोनों पालियों में उपस्थिति लगभग 57 प्रतिशत रही। 43 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रथम पाली में कुल 6325 अभ्यर्थियों में से 3696 उपस्थित रहे और 2629 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति 58.43 प्रतिशत और अनुपस्थिति 41.57 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं द्वितीय पाली में 5648 में से 3179 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2469 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 11973 अभ्यर्थियों में से 6875 ने परीक्षा दी, जबकि 5098 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 56.28 प्रतिशत और अनुपस्थिति 43.72 प्रतिशत रही।
प्रथम पाली में 6325 में से 3696 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, 2629 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 5648 में से 3179 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, 2469 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों के अनुसार, अंग्रेजी सेक्शन में दिए गए रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और व्याकरण आधारित प्रश्न अत्यधिक लंबे थे। कई पैराग्राफ इतने विस्तृत थे कि उन्हें पढ़ने और समझने में ही काफी समय लग गया, जिससे उत्तर देने की गति प्रभावित हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर संतुलित था, पर समय की कमी सबसे बड़ी चुनौती रही। औसतन एक प्रश्न पर एक मिनट का समय भी पर्याप्त नहीं साबित हुआ। एडीएम एफआर अमित भट्ट के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा कर्मियों ने जूते-चप्पल उतरवाकर मैनुअल और मशीन से चेकिंग की। प्रवेश द्वार पर प्रवेश पत्र का फोटो और पहचान पत्र से मिलान कर ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया।
इनसेट
अंग्रेजी के पैसेज बहुत लंबे थे। पढ़ने और समझने में ही ज्यादा समय लग गया। पेपर आसान था, लेकिन समय कम पड़ गया। - प्रीति, बाराबंकी
इनसेट
रीडिंग सेक्शन इतना लंबा था कि कई प्रश्न छूट गए। एक-एक सवाल सोचकर हल करने का समय ही नहीं मिला। - राजेश मौर्या, सुल्तानपुर