फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ श्रमिक का अंतिम संस्कार

Fri, 10 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उमरन गांव में बृहस्पतिवार को दिहाड़ी श्रमिक के शव का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे और उनमें आक्रोश भी था। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव निवासी रामखेलावन पासी उर्फ घसीटे (50) मजदूरी करते थे। मंगलवार की रात घसीटे की हत्या करके उनका शव उमरन बाजार में फेंक दिया गया था। पत्नी सलकांती ने गांव के ही रहने वाले राहुल मिश्रा पर पति की हत्या करने का केस दर्ज कराया था। जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद श्रमिक का शव बुधवार की शाम गांव आया था। गांव के अलावा सलोन कस्बे मेंं भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह के मुताबिक आरोपी राहुल को जेल भेज दिया गया। पूछताछ मेंं आरोपी ने श्रमिक की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि घसीटे अपने साथी के साथ मिलकर उनके मकान पर कब्जा करना चाह रहे थे। इसी वजह से उसने घसीटे को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें