फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्यारे गिरफ्त से दूर, वजह भी पता नहीं लगा सकी पुलिस

Sun, 22 Dec 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी में आठ दिन से लापता हाजीपुर गांव निवासी पीयूष उर्फ मानू रावत (20) के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। शव मिलने के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस हत्या की वजह भी पता नहीं लगा पाई है। उधर, पीयूष के परिजनों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। परिजनों ने जल्द हत्याकांड का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीयूष के मामा दिनेश का कहना है कि पुलिस तीन दिन से कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस हाजीपुर, भौली, महिंगवा समेत अन्य गांव के लड़कों से जानकारी जुटा रही है। दिनेश के मुताबिक भौली गांव में जिस जगह पीयूष का शव मिला था, उसी स्थान पर उसकी हत्या की गई थी। कहीं और हत्या कर शव खंडहर में नहीं फेंका गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में लिए हैं। इनकी मदद से हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

उल्लेखनीय है कि एयरफोर्स रोड स्थित आदर्श मांटेसरी स्कूल में 11वीं के छात्र पीयूष का शव भौली गांव में बृहस्पतिवार शाम को खंडहर में मिला था। पीयूष 12 दिसंबर की शाम से लापता थे। परिजनों ने बीकेटी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस छात्र को बरामद नहीं कर सकी थी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट और गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस प्रेम प्रसंग और छात्रों के आपसी विवाद की दिशा में छानबीन कर रही है। पीयूष एक युवती से फोन पर बात करते थे, जिससे पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें