फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवेचक ने अस्पताल से मांगी छात्र की मेडिकल रिपोर्ट

Thu, 05 Feb 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल- 3 में पढ़ने वाले पांचवीं कक्षा के छात्र की पिटाई के मामले में घायल छात्र का पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। कमांड अस्पताल से मेडिकल के लिए विवेचक दरोगा राकेश कुमार ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन

केस के विवेचक ने बताया कि पीड़ित छात्र ने स्कूल में हुई घटना के बारे में कुछ बात बताई है। छानबीन में पता चला कि बच्चों के बीच हुए विवाद के दौरान छात्र को पीटा गया था। कमांड अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी पक्ष को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

यह है पूरी घटना

मूल रूप से सुलतानपुर लंभुआ निवासी छात्र कैंट के निलमथा में परिवार संग रहता है। छात्र के पिता सेना में हैं। छात्र एलबीएस मार्ग स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 3 में क्लास 5(ए) में पढ़ता है। 21 जनवरी को दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल के ग्राउंड में साथ पढ़ने वाले दूसरे सेक्शन के दो छात्रों ने किसी बात पर उसे बुरी तरह पीटा था। छात्र की मां का आरोप है कि बेटे को ग्राउंड में गिराकर उसके चेहरे पर जूता रगड़ा गया। इससे उनके बेटे की बायीं आंख की रोशनी चली गई। उन्होंने कैंट थाने में दोनों आरोपी छात्रों और स्कूल स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें