फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिस जांच में लगते थे तीन दिन, अब छह घंटे में आएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय। 
विज्ञापन
लखनऊ। आईसीयू, वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज को बैक्टीरिया आसानी से गिरफ्त में ले लेते हैं। इनमें एंटीबायोटिक प्रतिरोध भी पैदा हो जाता है। ऐसे में मरीज को सटीक इलाज देने के लिए बैक्टीरिया की प्रजाति व एंटीबायोटिक प्रतिरोध का पता लगाना जरूरी होता है। केजीएमयू के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में लगाई गई नई मशीन से अब छह घंटे में इसका पता लगाया जा सकेगा। बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में विभाग के प्रमुख डॉ. अविनाश अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक पीसीआर (पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) विधि से मॉलीक्यूलर टेस्ट फॉर बैक्टीरियल आइडेंटिफिकेशन एंड रजिस्टेंट जांच नहीं होती थी। कल्चर विधि से जांच में 72 घंटे (तीन दिन) लगते थे। इससे गंभीर मरीजों का इलाज प्रभावित होता था। अब विभाग में ही जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। नई मशीन से अब तक 800 मरीजों की जांच हो चुकी है।



कार्यशाला आज से

केजीएमयू में सोसाइटी ऑफ प्रीसीजन मेडिसिन एंड इंटेंसिव केयर भारत की ओर से शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुनिया भर से 800 से ज्यादा डॉक्टर शिरकत करेंगे। इसका शुभारंभ कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें