फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता: इमरजेंसी में आई महिला की मौत, शव को गोद में उठाकर बाहर लाए परिजन, ई रिक्शा से घर ले गए

Fri, 14 Jul 2023 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में इलाज के लिए इमरजेंसी में आई महिला की मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजनों को उस शव को गोद में लेकर बाहर आना पड़ा। 
 
विज्ञापन
बलमरामपुर अस्तपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पतालों की संवेदनहीनता एक बार फिर सामने आई है। इस बार मामला लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल का है। यहां शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला को उनके परिजन अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल किया। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद बेटा अपनी मां का शव गोद में उठाकर बाहर निकल आया। इमरजेंसी के बाहर खड़े ई रिक्शे में गोद में रखकर ही शव घर ले गया। यह हाल तब है जब अस्पताल के पास मुफ्त शव वाहन की व्यवस्था है। इसके अलावा अस्पताल के बाहर शव स्ट्रेचर में ही आते हैं। 

विज्ञापन


लखनऊ के निशातगंज की रहने वाली बुजुर्ग महिला को परिजन दोपहर में इमरजेंसी लाए। इमरजेंसी में इंर्टन डॉक्टरों ने जांच किया तो शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी। ईसीजी करने बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से आहत बेटा व बहू अपनी मां की लाश गोद में उठाकर इमरजेंसी से निकलने लगे। इंटर्न डॉक्टर व स्टॉफ ने उसे रोका तक नहीं। यह नहीं कहा कि स्ट्रेचर का इंतजाम किया जा रहा है।  इतना ही नहीं उन्हें इमरजेंसी के बाहर खड़े ई रिक्शे पर शव को गोद में रखकर घर ले जाना पड़ा। 

शव वाहन की सुविधा है 

बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. एके सिंह ने कहा कि अस्पताल में शव वाहन की सुविधा है। तीमारदारों ने शव वाहन की सुविधा लिए किसी भी डॉक्टर व स्टॉफ से नहीं कहा होगा। कहा मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें