फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीपयज्ञ के साथ भारतीय नववर्ष का शंखनाद

विज्ञापन
दीपदान में शामिल लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय नववर्ष के स्वागत में भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति ने बुधवार को निरालानगर के सरस्वती कुंज से आयोजन कर जन जागरण अभियान को धार दी। हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर मां गायत्री दीपयज्ञ से भारतीय नववर्ष का शंखनाद किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय नववर्ष हमारी ऋषि परंपरा और प्रकृति के चक्र का उत्सव है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर हर सनातनी घर की छत पर भगवा ध्वज शान से लहराए और आंगन को दीपों की रोशनी से जगमगाए। डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि भारतीय कालगणना सृष्टि के आरंभ से जुड़ी है और यह पूरी तरह से खगोलीय गणनाओं पर आधारित है।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और संयोजक अभिषेक खरे ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी में सनातन परंपराओं के प्रति गर्व का भाव जगाना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने अपील की कि हर सनातनी पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाए। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भारत भूषण गुप्ता, विमर्श कुमार रस्तोगी, संजीव बालाजी, श्याम जी अग्रवाल व उषा अग्रवाल थे।

दीपदान में शामिल लोग।

दीपदान में शामिल लोग।

दीपदान में शामिल लोग।

दीपदान में शामिल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें