फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कविताओं और पोस्टर के जरिये बताया हरियाली का महत्व

Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वेदम वर्ल्ड स्कूल की बीकेटी शाखा में शनिवार को बैठक के बाद अभिभावक, बच्चे और शिक्षक। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। वेदम वर्ल्ड स्कूल की बीकेटी शाखा में शनिवार को कक्षा प्रस्तुति एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के विजन और शैक्षणिक उपलब्धियों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही अभिभावकों के सामने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की गई।
विज्ञापन

विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न कक्षाओं के अनुसार अनेक विषयों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हरियाली का महत्व, साइबर क्राइम एवं इससे बचाव, स्वस्थ भोजन – स्वस्थ जीवन जैसे समसामयिक विषयों को नाट्य रूपांतरण, भाषण, कविताओं और पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया। पर्यावरण की रक्षा, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, और खानपान की आदतों पर सकारात्मक संदेश देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने की ओर एक कदम बढ़ाया। विद्यालय की प्राचार्य सफिया उस्मानी ने सभी छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

अभिभावकों की भागीदारी रही विशेष आकर्षण
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें अभिभावकों के लिए विशेष गतिविधियां और खेल आयोजित किए गए। इससे विद्यालय और परिवार के बीच संवाद और जुड़ाव और मजबूत हुआ। कार्यक्रम में कई अभिभावकों ने मंच से अपनी भावनाएं साझा कीं और विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेदम वर्ल्ड स्कूल शिक्षा को केवल अंक नहीं, बल्कि जीवन निर्माण से जोड़ता है।
विज्ञापन


शिक्षकों ने सीखें प्रेरणा के गुर
वेदम वर्ल्ड स्कूल के परिसर में समर्थ्यम के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर लगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को एक ऐसे प्रेरणास्पद शिक्षण पथ पर अग्रसर करना था, जो भारत की शैक्षणिक परंपराओं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल्यों को समाहित करता है। शिविर में कक्षा 3 से 10 तक के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें उन्होंने नवाचारों को भारतीय परिप्रेक्ष्य में समझा और उनका अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें