फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ज्योति के नाम पर हो चुकी थी मकान की रजिस्ट्री, जमीन भी मिलने वाली थी

Tue, 11 Feb 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ज्योति के नाम पर हो चुकी थी मकान की रजिस्ट्री, जमीन भी मिलने वाली थी
विज्ञापन
इटावा। संपत्ति के विवाद में बहन ज्योति और भांजी तासू की हत्या करने के आरोपी, उसके दो बेटों और पत्नी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसएसपी के मुताबिक मृतका के नाम पर मकान किए जाने के बाद ही भाई-बहन के बीच रंजिश बढ़ गई थी।
विज्ञापन


ज्योति की शादी 2019 में लखनऊ स्थित सीतापुर रोड निवासी लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता राहुल मिश्रा के साथ हुई थी। वह बेटी के साथ पिता रिटायर्ड सीएमओ विश्वनाथ की देखभाल के लिए कुछ समय से उनके घर पर रह रही थीं। रिटायर्ड सीएमओ के बेटे हर्षवर्धन चौहान और ज्योति परिवार के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के महेराचुंगी स्थित पैतृक मकान पर रहते थे।

रविवार रात करीब 10 बजे हर्षवर्धन ने बहन ज्योति और उसकी तीन वर्षीय बेटी तासू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में राहुल भी जख्मी हो गए थे। मामले में राहुल मिश्रा ने तहरीर देकर हर्षवर्धन के साथ उनके बेटे अभिषेक, कृष्ण प्रताप और पत्नी प्रभा चौहान पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हर्षवर्धन को घर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के दो बेटों और उसकी पत्नी को ग्राम देशरमऊ जाने वाले ओवरब्रिज के पास से रविवार देर रात करीब सवा दो बजे पकड़ा।
विज्ञापन

बहनोई की वजह से अक्सर होता था झगड़ा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी हर्षवर्धन ने बताया कि पिता बहन ज्योति के नाम कुछ दिन पहले ही घर की रजिस्ट्री कर चुके थे। इसके बाद वह जसवंतनगर के जगसौगरा गांव में पैतृक 75 बीघा जमीन भी नाम करना चाहते थे। इसके पीछा पूरा दिमाग बहनोई राहुल का रहता था। उसी की वजह से आए दिन घर में झगड़ा भी होता था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें