फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीखी धूप और रूखी हवाओं से बढ़ी तपिश

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में धूप से बचतीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को तीखी धूप और तेज रफ्तार पछुआ की वजह से तपिश भरे माैसम की वापसी देखने को मिली। आसमान साफ होने से धूप की तल्खी बढ़ी और दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़त रिकाॅर्ड की गई। दिन भर चली पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई।
विज्ञापन

माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में फिलहाल 12 अप्रैल तक रूखी हवाओं की रफ्तार ऐसे ही रहने वाली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से दिन और रात के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली रूखी पछुआ हवाएं चलने से तपिश का अहसास भी होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में धूप से बचतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें