फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हीटिंग मैट में लगी आग, वृद्धा की जिंदा जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई इलाके की एल्डिको कॉलोनी में शुक्रवार सुबह सिंकाई के दौरान हीटिंग मैट में आग लग गई। इससे 70 वर्षीय सरोज सिंह जिंदा जल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की छानबीन की। बैंक से सेवानिवृत्त आरपी सिंह का बेटा रोहित कानपुर में रहता है। बेटी शम्मी रेलवे में नौकरी करती है और बंगलूरू में तैनात है। आरपी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी सरोज के घुटनों का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने सिंकाई की सलाह दी थी। शुक्रवार सुबह चार बजे वह बिस्तर पर हीटिंग मैट बिछाकर सिंकाई कर रही थी। तभी शॉर्ट सर्किट से मशीन में आग लग गई। लपटों ने बिस्तर को चपेट में लिया। ऑपरेशन के कारण सरोज उठ न सकीं। शोर सुनकर वह दूसरे कमरे से आए और किसी तरह आग बुझाई। फिर पत्नी को पीजीआई के ट्रॉमा-टू लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पुलिस भी तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें