लखनऊ। राजधानी में बुधवार को तपिश के साथ उमस ने खूब परेशान किया। दोपहर में धूप इतनी तल्ख थी कि राहगीरों को छांव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया बृहस्पतिवार से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर पांच और छह जून तक लखनऊ में दिखाई देगा। इस दाैरान यहां तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी के आसार हैं।