लखनऊ। राजधानी में सितंबर की गर्मी का सितम जारी है। शुक्रवार को दोपहर में धूप की तपिश और उमस ने लोगों को मई-जून वाली गर्मी का अहसास दिलाया। अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की बढ़त के साथ 36 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इससे आभासी गर्मी में भी इजाफा हुआ। माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार को लखनऊ के माैसम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में 27 सितंबर को छिटपुट बूंदाबांदी के संकेत हैं। इस बूंदाबांदी से तापमान में विशेष बदलाव की संभावना कम है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था।
गर्मी से परेशान लोग।
गर्मी से परेशान लोग।
गर्मी से परेशान लोग।
गर्मी से परेशान लोग।
गर्मी से परेशान लोग।
गर्मी से परेशान लोग।