फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अतिथियों ने इतना कूड़ा फैलाया कि तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी राष्ट्र प्रेरणा स्थल की सफाई

विज्ञापन
राष्ट्र प्रेरणा स्थल।
विज्ञापन
लखनऊ। 25 दिसंबर को बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और आम लोगों ने इतना कूड़ा फैलाया कि तीन दिन बाद भी उसकी सफाई नहीं हो सकी। नगर निगम के कर्मचारी रात-दिन सफाई में लगे हैं, मगर अब भी परिसर में प्लास्टिक, गिलास, प्लेट जैसी वस्तुएं कूड़े की ढेर की तरह फैली हुई हैं।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने बताया कि हर दिन तीन से चार डंपर कूड़ा बाहर ले जाया जा रहा है, लेकिन अब भी पूरी तरह से सफाई नहीं हुई है। कार्यक्रम स्थल के सजावट के लिए करीब 3000 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन सफाई में 200 से भी कम कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
वहीं, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का कहना है कि उद्घाटन कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। परिसर स्थल के अंदर और बाहर सफाई का काम तेजी से हो रहा है। इसलिए अभी दर्शकों के प्रवेश पर रोक है। नए साल से यहां दर्शकों को प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने नहीं दी एंट्री

प्रेरणा स्थल की सफाई के कारण यहां अभी दर्शकों का प्रवेश बंद है। फिर भी दूरदराज से लोग यहां पहुंच रहे हैं। काकोरी से पहुंचीं अनामिका राजपूत ने बताया कि प्रेरणा स्थल के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सफाई का हवाला देते हुए प्रवेश नहीं दिया। ऐसे में मजबूरी में वापस होना पड़ रहा है। वहीं, बड़ी संख्या में दर्शक प्रेरणा स्थल के द्वार से तो कोई चारदीवारी के बाहर से फोटो लेकर संतोष कर रहे हैं।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें